फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students' skills blossomed in poster and rangoli competition

Farrukhabad News: पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों का खिला हुनर

Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students' skills blossomed in poster and rangoli competition
मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में रंगोली का अवलोकन करते प्रति कुलाधिपति डॉ अंचल सिंह।
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय में बृहस्पतिवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। विधि संकाय में रंगोली प्रतियोगिता की धूमधाम हुई। प्रतियोगिताओं में छात्रों की सृजनशीलता और हुनर खिल उठा।
विज्ञापन



विवि परिसर स्थित विधि संकाय में विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली सजाई। इसमें स्वाधीनता आंदोलन, देश प्रेम, एकता व प्रगति की झांकी उभरी। राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से बनीं रंगोलियों ने भी आकर्षित किया।
विज्ञापन

प्रति कुलाधिपति डाॅ अंचल सिंह ने छात्रों की ओर से बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन कर सराहना की। डीन डाॅ. राजपाल सिंह, डा. विनय कटियार, अजीत ज्योति, डाॅ. गीता सेंगर, अंशिका यादव भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन डॉ. बिंदु राठौर ने तिरंगे के साथ भारत माता का चित्र बनाकर छाप छोड़ी। छात्राओं में कलात्मक पोस्टर बनाने की होड़ रही। 1957 के स्वतंत्रता संग्राम में फतेहगढ़ में भारतीय जांबाजों की ओर से अंग्रेजों को खदेड़ने वाले पोस्टर की भी सराहना हुई।

शिक्षक डॉ. विवेक आर्य, सुमित कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र, रिंकेश कुमार, प्रदीप शर्मा, दीप सिंह भदौरिया, सूर्यनारायण, महेन्द्र शर्मा, सतेंद्र , हर्षवर्धन एवं विशाल सिंह आदि ने भाग लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed