फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students broke Dahi Handi on Janmashtami in school

स्कूल में जन्माष्टमी पर छात्रों ने फोड़ी दही हांडी

Sun, 29 Aug 2021 05:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Students broke Dahi Handi on Janmashtami in school
कायमगंज स्थित एपी पब्लिक स्कूल में विजेता टीम को पुरस्कार देतीं प्रधानाचार्य अंजली पांडेय। - फोटो : FARRUKHABAD
स्कूल में जन्माष्टमी पर छात्रों ने फोड़ी दही हांडी
विज्ञापन

कायमगंज। कंपिल रोड स्थित एपी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों की टीम ए व बी बनाई गई। दोनों टीमों को दो हांडी फोड़नी थीं। टीम ए ने कम समय में हांडी फोड़कर विजय हासिल की।
भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं में एक लीला दही हांडी फोड़ने की भी है। भगवान कृष्ण ऊपर टंगे मक्खन की हांडी फोड़कर मक्खन खाते थे। इस परंपरा को जीवंत रखने के लिए जन्माष्टमी पर एपी पब्लिक स्कूल में रविवार को दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता हुई। इसमें दो हांडी ऊंचाई पर बांधी गईं।
विज्ञापन

छात्रों ने बांसुरी व मटकी सजाई। दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ। टीम ए ने टॉस जीतकर पहले हांडी फोड़ी। दूसरे राउंड में टीम बी ने हांडी फोड़ी। टीम ए ने सबसे कम समय में हांडी फोड़कर विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अंजली पांडेय ने विजेता टीम ए को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोआर्डिनेटर पल्लवी गुप्ता, यासर, अनूप, मनु, शिवम, आशुतोष, संदीप, एलम, दिनेश, ललित, विकास आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed