फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   student,uniform,adhikari

यूनीफार्म पहने छात्र की फोटो अपलोड होने पर मिलेगा फिर धन

Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
student,uniform,adhikari
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालय के छात्रों के अभिभावकों को नए शैक्षिक सत्र में यूनीफार्म खरीदने के लिए तभी धनराशि मिलेगी, जब पूर्व में दिए गए धन से खरीदी गई यूनीफार्म पहने छात्र की पूरी फोटो मोबाइल एप पर अपलोड की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को यूनीफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में डीबीटी से 1100-1100 रुपये भेजे गए थे। कई अभिभावकों ने छात्रों की यूनीफार्म नहीं खरीदी।
विज्ञापन

अब ऐसे बच्चों को नई यूनीफार्म मिलना मुशिकल होगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव के आदेश मुताबिक नए शैक्षिक में यूूनीफार्म की धनराशि डीबीटी के माध्यम से छात्रों के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। नए नामांकित छात्रों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर 20 मार्च तक शत प्रतिशत अपलोड करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नए सत्र में नवीनीकृत किया जाए। जिन छात्रों के आधार कार्ड बीएसए लालजी यादव ने बताया कि अभी उनको आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed