{"_id":"61a2766213500b093c77604b","slug":"student-threatens-teacher-if-caught-cheating-in-exam-farrukhabad-news-knp6664333161","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नकल पकड़े जाने पर छात्र ने शिक्षक को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नकल पकड़े जाने पर छात्र ने शिक्षक को दी धमकी
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। आदर्श इंटर कालेज में पितौरा में नकल करते पकड़ने पर छात्र ने साथियों को बुलाकर कॉलेज में हंगामा कर दिया। शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रधानाचार्य ने छात्र और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
आदर्श इंटर कालेज पितौरा में कक्षा आठ से 12 के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। कक्षा आठ के एक छात्र को शिक्षक कमलेश गंगवार ने नकल करते पकड़ लिया। छात्र की कॉपी जमा कर छात्र को बाहर निकाल दिया।
छात्र ने छह साथियों को बुला कर कॉलेज में हंगामा कर शिक्षक से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रधानाचार्य अनिल गंगवार ने कोतवाली में छात्र व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो कालेज बंद कर कोतवाली में जाकर बैठेंगे। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।