{"_id":"6a5fbcbe2aad636c420016e9","slug":"student-beaten-for-making-a-video-of-using-a-mobile-phone-in-school-go-viral-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-145646-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विद्यालय में मोबाइल चलाने का वीडियो वायरल करने पर छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विद्यालय में मोबाइल चलाने का वीडियो वायरल करने पर छात्र को पीटा
विज्ञापन
कमालगंज। विद्यालय के कक्ष में छात्रों के मोबाइल के उपयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक छात्र को भारी पड़ गया। स्कूल जाने पर शिक्षकों ने छात्र को कमरे में बंद कर पीटा। इसके बाद उसे विद्यालय से निलंबित कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी।
कस्बा के निकटवर्ती एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज के कक्ष में छात्रों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल करने का वीडियो रविवार को वायरल किया गया। वायरल वीडियो में बालक एवं बालिकाएं सीट पर बैठकर एंड्राइड मोबाइल चला रही थीं।
कक्ष में लगे बोर्ड में एक मोबाइल चार्ज हो रहा था। मंगलवार दोपहर वीडियो वायरल करने वाले छात्र रामपुर मांझगांव निवासी सत्यम कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
छात्र के मुताबिक वह कक्षा 11 में है। अधिकतर छात्र मोबाइल लेकर आते हैं, इसको उसने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। मंगलवार को वह स्कूल गया तो शिक्षकों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और गाली-गलौज कर मारपीट की। सभी ने उसके मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करवा दिए। इसके बाद जबरन फॉर्म भरवाकर निलंबित कर दिया।
प्रधानाध्यापक बलबिंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वयं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्रों से मोबाइल मंगाए थे। छात्र द्वारा वीडियो वायरल करने पर उसे चेतावनी दी गई। मारपीट का आरोप गलत है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)