{"_id":"608d56088ebc3e8d3155fcea","slug":"stoning-and-firing-in-electoral-rivalry-in-banthalshahpur-farrukhabad-news-knp6262032167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंथलशाहपुर में चुनावी रंजिश में पथराव व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंथलशाहपुर में चुनावी रंजिश में पथराव व फायरिंग
विज्ञापन
बंथलशाहपुर में चुनावी रंजिश मेें पथराव व फायरिंग
जहानगंज। बंथलशाहपुर में चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद पथराव व फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। गांव की गलियों में ईंट पत्थर पड़े दिखाई दे रहे थे।
थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो प्रत्याशियों के समर्थक शनिवार की सुबह आमने सामने आ गए। गालीगलौज के बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। कुछ देर में ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव के लोग घरों में दुुबक गए।
फायरिंग व पथराव की जानकारी मिलने पर एसओ दिनेश गौतम फोर्स के साथ गांव के बाहर पहुंचे। एसओ ने लाउडस्पीकर से पथराव कर रहे लोगों को चेतावनी देकर उनको दौड़ा लिया। पुलिस ने गांव के अंदर तक लोगों का पीछा किया। घटना स्थल पर पुलिस को भारी मात्रा में ईंट पत्थर पड़े हुए मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने गांव के लोगों से पूरे मामले की जानकारी की। इसमें 12 लोगों के नाम उजागर हुए है। एसओ दिनेश गौतम ने बताया दो पक्षों में चुनावी रंजिश में पथराव हुआ है। मौके पर जांच में फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।