फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pitching is also being carried out on the approach road towards Hardoi.

Farrukhabad News: हरदोई की तरफ वाले पहुंच मार्ग पर भी हो रही स्टोन पिचिंग

Thu, 06 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stone pitching is also being carried out on the approach road towards Hardoi.
कमालगंज। गंगा में पानी बढ़ने से हरदोई मार्ग के पुल के पहुंच मार्ग की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी हो रही है। हरदोई की ओर पहुंच मार्ग पर ऊपर से नीचे ढलान तक पत्थर लगाने का काम तेज कर दिया गया है। नचकैया बरमदेव गंगागली मार्ग की निर्माणाधीन सड़क कट जाने व आगे पानी भरे होने से हरदोई लिंक मार्ग से आवागमन बंद हो चुका है। अब भटपुरा के आजादनगर होकर ही पुल से हरदोई तक आना-जाना हो पा रहा है।
विज्ञापन


कमालगंज की ओर पहुंच मार्ग पर 200 मीटर तक पत्थर बिछाया जा चुका है। जिन स्थानों पर पिछले साल बाढ़ में पहुंच मार्ग की पुलिया बह गई थी, वहां भी पत्थर लगाए गए हैं। पुल से आजादनगर तक पहुंच मार्ग के नीचे दो किलोमीटर की लंबाई में गंगा का पानी भर गया है। फिलहाल कटान वाले स्थानों पर स्टोन पिचिंग पहुंच मार्ग को सुरक्षा दे रही है। वहीं तेजी से बढ़ रहे पानी को देखते हुए तेरा अकबरपुर हरदोई की ओर पहुंच मार्ग पर जो पत्थर लगाने का काम चल रहा था, उसमें तेजी आ गई है।
विज्ञापन



एसडीओ ने लिया जायजा :
बिजली विभाग के एसडीओ ने बाढ़ के खतरे वाले गांवों का जायजा लिया। इस दौरान बहोरनपुर टप्पा हवेली की प्रधान रामा देवी ने कल्लूनगला के फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस स्थान पर चली थी गंगा की धारा, वहीं बना दी सड़क :
पिछले साल बाढ़ के दौरान नचकैया बरमदेव मर्ग पर जिस स्थान पर गंगा की पूरी धारा आ गई थी, उसी स्थान पर 1.45 करोड़ की सड़क बना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि मोटी मिट्टी के बजाय बलुई मिट्टी डालकर सड़क बनाई गई। गिट्टी का मानक भी बहुत घटिया रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed