फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone-firing at closing path

रास्ता बंद करने पर दो पक्षों में हुआ पथराव और फायरिंग, 19 घायल

Thu, 16 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stone-firing at closing path
सीएचसी मोहम्मदाबाद में बैठे घायल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। गांव कुसज्जापुर में रास्ता बंद करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष के फायरिंग करने पर भगदड़ मच गई। पथराव में एक पक्ष से 14 और दूसरे से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

गांव कुसज्जापुर निवासी विपिन तिवारी की गांव में चकरोड के पास जमीन पड़ी है। गुरुवार को वह उस जमीन पर नींव भरवा रहा था। चकरोड के पास दीवार उठाने के कारण आम रास्ता बंद होने का गांव के लोगों ने विरोध किया। किसी ग्रामीण ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काम बंद करा दिया। पुलिस के जाने के बाद विपिन तिवारी, उनके समर्थकों का गांव के लोगों से विवाद शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष की ओर से फायरिंग होने से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। पथराव में विपिन तिवारी के पक्ष से सुरेंद्र पाल सिंह, रामखिलावन, भूरे, मनोज कुमार, बृजेश सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से गांव के संजेश शाक्य, खुशीराम, किशन चंद्र, सौरभ, अशोक, मीना पत्नी अजय, मीना पत्नी विशेश्वर दयाल, कौशलेंद्र, अंकित, गौतम, मुन्नीदेवी, राजेश्वर दयाल, रामबेटी, अर्जुन घायल हो गए थे। पुलिस इन्हें सीएचसी मोहम्मदाबाद लेकर पहुंची और सभी का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को मोहम्मदाबाद सीएचसी लेकर पहुंची। वहां विवाद न हो जाए। इसके लिए संजेश पक्ष के लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए पहले अंदर भेज दिया। विपिन तिवारी पक्ष के लोगों को सीएचसी परिसर में बाहर बैठा दिया। संजेश पक्ष के जिन लोगों का परीक्षण होता जा रहा था। उन्हें एक वार्ड में बैठा दिया गया। भीड़ अधिक होने से एक बेड पर चार-चार लोग बैठे दिखाई दिए। इससे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का मानक टूट गया। जब संजेश पक्ष के सभी घायलों का परीक्षण हो गया तब पुलिस ने विपिन पक्ष के लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया।

संजेश शाक्य ने विपिन तिवारी और उनके समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले हैं। फायरिंग नहीं हुई है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed