फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   stolen transfer recovered from neighbour ing village

चोरी हुआ ट्रांसफार्मर पड़ोसी गांव से बरामद

Wed, 02 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
stolen transfer  recovered from neighbour ing  village
कमालगंज। सोमवार शाम को खुटिया गांव से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर पुलिस ने पड़ोसी गांव से बरामद कर लिया है। थानाक्षेत्र से जुड़े गंगापार इलाके के गांव सिया में सरकारी विद्यालय के पास ट्रांसफार्मर लगा था। सोमवार शाम करीब छह बजे ट्रांसफार्मर को चोरों ने पार कर दिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों को दी थी।
विज्ञापन

सलेमपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता अब्दुल मजीद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने आसपास खेतों व गांव में खोजबीन की। चार घंटे बाद रात 10 बजे ट्रांसफार्मर को पड़ोसी गांव खुटिया के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बरामद किए गए ट्रांसफार्मर को खुटिया गांव के पूर्व प्रधान राधाकृष्ण त्रिवेदी के घर पर रखवा दिया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे अवर अभियंता अब्दुल मजीद घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी करने में खुटिया गांव के तीन लोग शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक के न मिलने पर जेई बिना तहरीर दिए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज। कस्बा के निकटवर्ती गांव महरुपुर राबी के विद्युत उपकेंद्र में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से रविवार रात को तेल चोरी हो गया था। सोमवार सुबह 11 बजे ट्रांसफार्मर को बंद कर दिया गया था। इससे कोहरापुर, कैंटाह, खुदागंज व गदनपुर तुर्रा फीडर की आपूर्ति बंद हो गई थी। मंगलवार दोपहर उपकेंद्र पर तेल पहुंचने के बाद से ही कर्मचारी काम में लग गए थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे चारों फीडरों से आपूर्ति बहाल कर दी गई। 43 घंटे बाद बिजली मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता रंगलाल पाल ने बताया कि सभी फीडरों को चालू करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed