फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   station per checking

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
station per checking
फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस पर शासन का फरमान मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेन के डिब्बों में चेकिंग अभियान चलाया। तमाम यात्रियों के बैगों को खुलवाकर उसे चेक किया। टीम ने यात्रियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं। दिखने पर तुरंत सुरक्षा स्टाफ को सूचना दें।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से दो दिन पूर्व आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने प्रतीक्षालय, पांचों प्लेटफार्म और ट्रेनों में जांच की। पुलिस को संदिग्ध बैग दिखने पर उसे खुलवाकर जांचा-परखा। टीम में शामिल अफसरों ने यात्रियों से पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। सुरक्षा बल ने शौचालय, प्रतीक्षालय समेत अन्य सभी संदिग्ध स्थानों की जांच की। उन्होंने यात्रियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूने की जरूरत नहीं है। तुरंत सूचना सुरक्षा बल को दें।
विज्ञापन

जीआरपी ने कुली, वेंडरों संग की बैठक
जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को कुली, वेंडर, आटो, ई-रिक्शा मालिकों और ड्राइवरों संग बैठक की। उन्होंने सुरक्षा को लेकर सभी को टिप्स भी दिए। वाहनों को बेतरतीब न लगाने को कहा। कुली, वेंडरों को पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लीलता करते पकड़ा
मऊदरवाजा थाने के दरोगा बाबू गौतम ने चेकिंग के दौरान मंदिर जाती महिलाओं से अश्लील कमेंट करते एक युवक को दबोच लिया। उसने अपना नाम गांव नगला बेनी निवासी महाराम पुत्र लालता प्रसाद बताया। पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed