{"_id":"5ed133c08ebc3e907713d76a","slug":"standard-protocol-for-the-operation-of-roadways-buses-ready-farrukhabad-news-knp5626822168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों के संचालन को स्टैंडर्ड प्रोटोकाल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों के संचालन को स्टैंडर्ड प्रोटोकाल तैयार
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
- फोटो : FARRUKHABAD
रोडवेज बसों के संचालन को स्टैंडर्ड प्रोटोकाल तैयार
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम ने पहली जून से बसें चलाने को विशेष संचालन योजना तैयार कर ली है। इसके लिए विशेष प्रोटोकाल बनाया गया है। इसमें सुरक्षा और स्वास्थ्य के मानकों को विशेष महत्व दिया गया है। बस स्टेशन के गेट पर घुसने से पहले हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
यात्री का डाटा भी सुरक्षित रहेगा। चालकों-परिचालकों को ईटीएम (इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन) के साथ सैनिटाइजर और मॉस्क देना अनिवार्य होगा। कार्यशाला के गेट पर सीसीटीवी हर वक्त चालू रहेंगे। प्रत्येक माह पूरा डाटा प्रदेश मुख्यालय भेजना होगा।
भेजी गई योजना में निगम के प्रबंध निदेशक ने कहा कि बस स्टेशन के पूछताछ कक्ष, बुकिंग, एमएसटी काउंटर, ड्यूटी रूम एवं ईटीएम विभाग में हैंड सैनिटाइजर रखा होगा। प्रत्येक परिचालक को 500 एमएल सैनिटाइजर, मास्क ईटीएम के साथ दिया जाए। यात्री बिना मास्क, हैंड सैनिटाइजर के नहीं बस में नहीं घुस सकेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं शौचालय, स्नानघर, पेयजल स्थल, यात्री सीटें प्रत्येक छह घंटे में सैनिटाइज होंगी। डिपो की कोविड टास्क फोर्स इस सबकी समीक्षा करेगी। फोटो भी सुरक्षित होंगे। पंजिका का निरीक्षण हर सप्ताह डिपो स्तर और महीने में क्षेत्रीय अधिकारी करेंगे।
निर्देशों में कहा कि रास्ते में चेकिंग के दौरान चालक-परिचालक, यात्रियों के मास्क, सैनिटाइजर आदि की जांच भी होगी। निर्देशों के अनुपालन को प्रभावी बनाने के लिए दैनिक रिपोर्ट प्रोफार्मा में प्रधान प्रबंधक (नोडल अधिकारी) को सुबह 11 बजे तक देनी होगी। निर्देशों के अनुपालन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यशाला कर्मी खुद खरीदेंगे मास्क, होगी थर्मल स्क्रीनिंग
कार्यशाला से बस सैनिटाइज होकर निकलेगी। कार्यशाला गेट पर चालकों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसका रिकार्ड भी रखा जाएगा। रोजाना आरएम को सूचना देनी होगी। कार्यशाला और कार्यालय कर्मचारी को मास्क अपने खर्चे पर लेना होगा। सीसीटीवी कैमरे हर वक्त चालू रहेंगे। गेट पर हैंड सैनिजाइजेशन को डिस्पेसिंग मशीन लगेगी। कार्यशाला गेट पर हर आगंतुक की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
‘निदेशक स्तर से एसओपी (स्पेशल ऑपरेशन प्लान) मिल गया है। तैयारियां तेजी से शुरू कर दी हैं। 31 तक सभी तैयारियां कर ली जाएंगी। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, संचालन शुरू कर देंगे। सामान्य दिनों में स्थानीय स्टेशन पर प्रतिदिन 10 हजार यात्री तक आते थे।’ -अंकुर विकास, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो