फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stadium XI captured the trophy in cricket

क्रिकेट में स्टेडियम इलेवन ने ट्राफी पर किया कब्जा

Sat, 27 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stadium XI captured the trophy in cricket
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में क्रिकेट की विजेता टीम को सम्मानित करने के बाद कप्तान को धनराशि देते स? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। संसदीय खेल स्पर्धा की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर स्टेडियम इलेवन की टीम कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में नवोदय विद्यालय की टीम को 30 रन से पराजित किया। अन्य खेलों के विजेताओं को भी सांसद मुकेश राजपूत ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को स्टेडियम इलेवन और नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद की टीम में पांच-पांच ओवर मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम इलेवन ने 85 रन बनाए। दानिश खान ने 29 और किशना तिवारी ने 35 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवोदय विद्यालय की टीम 55 रन पर आल आउट हो गई। शाम को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व धनराशि देकर पुरस्कृत किया। वॉलीबॉल, कुश्ती, क्रिकेट की विजेता टीम को शील्ड व 11000 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5500 रुपये व शील्ड दी गई। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनामिका ने जीते दो स्वर्ण
बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में योगेश कुमार ने प्रथम, मंजेश यादव ने द्वितीय, राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, कमालगंज की वंदना ने द्वितीय व वैष्णवी सैनी तृतीय रहीं। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनामिका प्रथम, अलीगंज की अनुराधा द्वितीय और जैथरा की अनुराधा तीसरा तृतीय रहीं। वालीबॉल बालिका वर्ग में बढ़पुर की टीम विजेता और राजेपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडल न मिलने पर खिलाड़ियों ने किया हंगामा
बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ की विजेता अनामिका और खो-खो में द्वितीय स्थान पर रही खिलाड़ी को मेडल नहीं दिया गया। कुश्ती प्रतियोगिता कराए बिना अलीगंज की टीम को शील्ड और 11000 रुपये का इनाम दे दिया गया। पुरस्कार न मिलने पर कई खिलाड़ियों ने हंगामा कर दिया। सांसद से मेडल, प्रमाणपत्र व धनराशि की मांग की लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि जिन खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र नहीं मिल पाएं हैं उनकी सूची बना ली गई है। 12 दिसंबर उन्हें मेडल व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में खुशी जताती फुटबाल की टीम। संवाद

फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में खुशी जताती फुटबाल की टीम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

Stadium XI captured the trophy in cricket

Stadium XI captured the trophy in cricket- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद

फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed