फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP's dharna-demonstration against BJP's policies

Farrukhabad News: भाजपा की नीतियों के खिलाफ सपा का धरना-प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP's dharna-demonstration against BJP's policies
कलक्ट्रेट में आयोजित सपा के धरना-प्रदर्शन में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : कलक्ट्रेट में आयोजित सपा के धरना-प्रदर्शन में मौजूद पदाधिकारी।
फर्रुखाबाद। भाजपा की दलित और पीडीए विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों, उनके आवास एवं काफिले पर हमलों, तथा उत्तर प्रदेश में पीडीए समाज पर हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। दलित समाज और पीडीए के लोगों के खिलाफ भाजपा की नीतियां हैं। आए दिन दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज के दबंग परेशान कर रहे हैं। आए दिन हत्या, लूट, महिलाओं से दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनके आवास और काफिले पर भी हमला किया गया। कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए तो कुछ लोगों के चोटें भी आई। इसके बावजूद सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। इससे प्रदर्शनकारियों को सरकार का खुला समर्थन होना प्रतीत होता है। प्रदेश सचिव डा. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर शोषित और उत्पीड़ित वर्ग को हक की लड़ाई के लिए मंच दिया है। धरने को प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, यूनूस अंसारी, महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को राष्टपति को संबोधित मांगपत्र दिया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पुष्पेंद्र यादव, बंटी यादव, देवेंद्र सिंह यादव, इलियास मंसूरी, सुरेंद्र सिंह गौर, विवेक सिंह, नागेंद्र सिंह शाक्य, राजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed