{"_id":"61fc0db1fef1ac1a5b59b90f","slug":"sports-competitions-started-in-district-jail-farrukhabad-news-knp678687448","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में शुरू हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में शुरू हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
जिला जेल में कैरम खेलते बंदी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिला कारागार फतेहगढ़ में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने जेल में शिविर लगाकर बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन पांच फरवरी को होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज शिव शंकर प्रसाद के निर्देशन में सचिव अचल प्रताप सिंह ने जिला कारागार फतेहगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। इसमें दोष सिद्ध कैदियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। उनको जेल अपील के अधिकार एवं उनको निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी।
समय पूर्व रिहाई के लिए विधिक सहायता प्राप्त करने का भी बंदियों को अधिकार है। जिला कारागार में खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार से शुरू कराई गईं। शुभारंभ सचिव अचल प्रताप सिंह ने किया। कैरम, लूडो, शतरंज, रस्साकसी व अन्य खेल कराए जाएंगे। प्रतियोगिताएं पांच फरवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिताओं में बंदियों ने प्रतिभाग किया। कोरोना से बचाव के लिए बंदियों को मास्क, उचित दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि कारागार परिसर को दिन में दो बार सैनिटाइज कराया जाता है। नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इस दौरान कारापाल अखिलेश कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. विजय अनुरागी, उप कारापाल अखिलेश कुमार मिश्रा, उप कारापाल कृष्णा कुमारी व फार्मासिस्ट अमरेश प्रताप मौजूद रहे।