{"_id":"607c204c8ebc3ed1eb6ab5c9","slug":"speed-up-the-feeding-of-nomination-papers-dm-farrukhabad-news-knp6240777154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नामांकन पत्रों की फीडिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने नामांकन पत्रों की फीडिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
कमालगंज विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम व एडीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
नामांकन पत्रों की फीडिंग में तेजी लाएं: डीएम
कमालगंज। जिलाधिकारी ने रविवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की। नामांकन पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग की प्रगति संतोषजनक न होने से तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह दोपहर में ब्लॉक पहुंचे। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल, आरओ उमेश कुमार व डॉ. राजकिशोर सिंह से नामांकन प्रगति जानकारी ली। पूछने पर बताया गया कि 17 अप्रैल को दाखिल नामांकन पत्रों में से बहुत से ऑनलाइन फीड नहीं हो सके हैं। इस पर डीएम ने तेजी लाने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने बताया कि फीडिंग के लिए छह कंप्यूटरों पर काम चल रहा है। फीडिंग कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि एक नामांकन के सभी प्रपत्रों को स्कैन कर ऑनलाइन किया जा रहा है। साइट धीमी चल रही है। एक नामांकन पत्र में 12 से 13 मिनट लग रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अनिल कुमार ने नायब तहसीलदार रवींद्र सिंह, एडीओ किशन पाल, आलोक दुबे से जानकारी ली। काउंटर के बाहर भी जायजा लेकर पर्चा दाखिल करने वाले लोगों को मास्क सही ढंग से लगाने के निर्देश दिए। कंधरापुर न्याय पंचायत के काउंटर पर दावेदारों के रजिस्टर पर अनावश्यक रूप से हस्ताक्षर कराए जाने की शिकायत पर बीडीओ ने एआरओ को हिदायत दी।
दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों से स्पष्टीकरण
कमालगंज। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 17 अप्रैल को बीडीसी के काउंटर संख्या एक व दो पर रात 11 बजे तक नामांकन का काम चला। कई महिलाओं ने आरओ व खंड विकास अधिकारी से काउंटर पर काम धीमा होने की शिकायत की थी।
बताया था कि कि दोपहर से रात 9 बज गए, फिर भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि दोपहर से खड़े होने के बाद भी तीन लोगों को लौटना पड़ा। दोनों काउंटर के सहायक निर्वाचन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)