फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP will give free electricity, water and medicine

सपा देगी फ्री बिजली, पानी और चिकित्सा

Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP will give free electricity, water and medicine
गांव मोहद्दीनगर में सभा को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। सपा के वंचित, शोषित और अति पिछड़ा सम्मेलन में भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही जनता को मुफ्त बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने जातिगत जनगणना करवाकर हिस्सेदारी की बात कही। कहा कि 18 माह भाजपा में रहकर मोदी व योगी के झूठ को समझ लिया।
विज्ञापन

अमृतपुर क्षेत्र के गांव मोहद्दीनगर स्थित पशु बाजार में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए। कहा कि मोदी ने 2014 में देश को सोने की चिड़िया बनाने की बात कही थी। उन्होंने रेल, एलआईसी, बीएसएनएल समेत कई विभागों को बेचने का काम किया। अरविंद राजभर, सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, अजीत कठेरिया, डॉ. सुबोध यादव, यूनुस अंसारी, डॉ. जितेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मंदीप यादव ने किया।
विज्ञापन

स्वागत के वक्त टूटा मंच, बाल-बाल बचे नेता
ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करने के लिए एक साथ कई नेता चढ़ गए। लिहाजा मंच नेताओं का वजन नहीं सह सका और टूट गया। इससे मंच पर भगदड़ मच गई। कई नेता बाल-बाल बच गए। बाद में ओमप्रकाश राजभर और अरविंद राजभर ही मंच पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed