फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sp

अडवानी ने भी जिन्ना की प्रसंशा की तो क्या कार्रवाई हुई

Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
sp
जानकारी देते सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब उन्होंने नहीं पढ़ी। मगर लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी किताब में जिन्ना की प्रशंसा की, तो भाजपा ने क्या कार्रवाई की। भाजपा भाईचारा तोड़ने की बात करती है, जबकि सपा जोड़ने की। जनता प्रदेश में सपा की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा आवास विकास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल पर कहा कि सलमान खुर्शीद ने किताब में क्या लिखा उन्होंने नहीं पढ़ा। मगर आडवाणी ने तो जिन्ना की तारीफ की थी। भाजपा सिर्फ हिंदू-मुस्लिम और धर्म की बात करती हैे। देेश को तो 75 साल पहले आजादी मिल गई थी, मगर पूंजीपतियों को इस सरकार में आजादी मिली। प्रदेश की जनता सपा के पक्ष में निर्णय देने को तैयार बैठी है। हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। झूठ बोलकर सरकार बनाने वालों ने जनता के साथ अन्याय किया। एक सवाल पर कहा कि टिकट किसे मिलेगा, यह तो अखिलेश यादव ही तय करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि शिवपाल सिंह के चुनाव लड़ने से सपा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में सपा से भाजपा काफी पीछे रहने वाली है। हम 300 सीटों से अधिक जीतेंगे। इस मौके पर युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी और महासचिव मंदीप यादव भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed