फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP could not hear on bail of District President

केस डायरी न होने से सपा जिलाध्यक्ष की जमानत पर नहीं हो पाई सुनवाई

Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP could not hear on bail of District President
सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी। - फोटो : FARRUKHABAD
सपा जिलाध्यक्ष की जमानत पर नहीं हो पाई सुनवाई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। थाने से केस डायरी कोर्ट न पहुंचने के कारण सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। प्रभारी जिला जज ने सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख लगा दी है। विवेचक को केस डायरी समेत कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। वहीं जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उसके जेएम हवाली कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज किए गए। इधर आरोपी जिलाध्यक्ष के दो लाइसेंसी असलहों को थाने में जमा करा लिया गया है।
जमीन पर कब्जे को लेकर एक महिला के घर में घुस कर मारपीट, छेड़छाड़ व जानलेवा हमला करने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेजा था। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सपा जिलाध्यक्ष की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। अभियोजन पक्ष ने केस डायरी न होने से तारीख लगाने का प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी जिला जज ने जमानत अर्जी पर सुनवाई को चार नवंबर (बुधवार) की तारीख लगा दी है। अब बुधवार को जमानत अर्जी पर सुबह 11.30 बजे सुनवाई होगी।
विज्ञापन

इसमें विवेचक को केस डायरी के साथ कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिया गया है। मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं शमसाबाद पुलिस ने पीड़ित महिला को सीजेएम कोर्ट में दोपहर बाद पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम के आदेश पर पीड़िता के जेएम हवाली कोर्ट में कलमबंद (धारा 164) बयान दर्ज कराए गए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी की बंदूक व रिवाल्वर के लाइसेंस सोमवार देर शाम निलंबित कर निरस्तीकरण का नोटिस दिया था। मंगलवार को शमसाबाद थानाध्यक्ष आरके रावत ने दोनों असलहे घर से मंगवा कर थाने में जमा करवा लिए।

घर पर कार्यकर्ताओं का लगा रहा तांता
शमसाबाद। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी के के घर पर कार्यकर्ताओं का सुबह से आना शुरू हो गया। उनके बड़े भाई ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बड़े भाई अफजाल अहमद फारूकी ने बताया कि कार्यकर्ता रोज छोटे भाई से मिलने आते थे। आज वह जेल में हैं, लेकिन कार्यकर्ता आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed