फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP candidate and gyan devi file nomination

सपा प्रत्याशी के साथ ज्ञान देवी ने भी भरा पर्चा

Fri, 01 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 01 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP candidate and gyan devi file nomination

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को सगुना और ज्ञान देवी ने नामांकन दाखिल किए। सगुना को सपा ने उम्मीदवार बनाया है। ज्ञान देवी भी सपा के ही एक खेमे से हैं। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भाजपा, बसपा और कांग्रेस चुनाव मैदान से बाहर हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। सगुना देवी व ज्ञान देवी के समर्थक सुबह से ही कलेक्ट्रेट के आसपास पहुंच गए थे। ज्ञान देवी ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया। इन्होंने चार सेट जमा किए।  ज्ञान देवी के नामांकन के दौरान डा. सुबोध यादव, अनिल मिश्रा, अनस सिद्दीकी, प्रताप सिंह यादव, इजहार आलम, जियाउद्दीन, अभय प्रदीप गंगवार, राकेश दीक्षित, कल्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोपहर 1.30 बजे सगुना देवी अपने पति कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, के साथ नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। सगुना ने नामांकन का एक सेट दाखिल किया। इनके साथ राज कुमार राठौर, समीर यादव, नीलेश यादव , विश्वास गुप्ता, रंजीत चक आदि मौजूद रहे। एआरओ एडीएम मनोज सिंघल, एक्सईएन पंकज यादव ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद नामांकनपत्रों की जांच की गई। जांच में दोनों उम्मीदवारों के परचे वैध पाए गए। चार जनवरी का दिन नाम वापसी के लिए तय है। सात जनवरी को मतदान और मतगणना होगी। नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा रही। कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर बनाए गए बैरियर पर पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed