फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP and Congress surrounded BJP for withdrawing agriculture law

कृषि कानून वापस लेने से भाजपा को सपा व कांग्रेस ने घेरा

Mon, 22 Nov 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress surrounded BJP for withdrawing agriculture law
अमर उजाला के चुनावी रथ सत्ता के संग्राम में स्वराज कुटीर में बोलते सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारू? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम रविवार को फर्रुखाबाद पहुंचा। शाम को रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्वराज कुटीर में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के बीच चर्चा में कृषि कानूनों की वापसी पर सपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा को घेरा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष के पास कोई मुद्दा न का आरोप लगाकर योगी व मोदी के चेहरा व उनके कार्यों पर चुनाव जीतने का दम भरा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि विपक्षियों ने जनता को भ्रमित और गुमराह करने का काम किया है। सपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कृषि कानूनों को गलत ठहराकर भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरने की कोशिश की। दोनों जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि तीनों कानून गलत नहीं थे तो वापस क्यों लिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्षियों को झूठ बोलकर गुमराह करने का मौका न देने के लिए कानून वापस लिए गए हैं। अब विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा।
विज्ञापन

उन्होंने फर्रुखाबाद की परिभाषा बताई कि पहले फर्क बाद में बात उसका नाम पर फर्रुखाबाद। विपक्षियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता नक्कालों से सावधान रहे। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आरक्षण घोटाला कर 15000 नौकरी खा ली गईं। भाजपा पलटवार करते हुए कहा कि सपा सरकार में तो शिवपाल सिंह सूची लेकर पुलिस विभाग में एक जाति विशेष का ही चयन करते थे। बाकी की फाइल ही फड़वा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर ब्राह्मण को लेकर मामला गर्म हुआ। भाजपा से शिवम दुबे ने कहा कि सपा जिन्ना के पक्ष में है, जिसने देश का सत्यानाश कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना टीकाकरण में भी लोगों को गुमराह किया गया। विपक्षियों का काम है लोगों को निपटाना। इसी बीच एक सपाई बोला यदि अखिलेश की सरकार होती तो कोरोना आता ही नहीं। कोरोना के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी की गई। भाजपाई ने कहा कि जब सैफई महोत्सव में नचनियों पर अरबों रुपये लुटाए जाते थे, तब क्या प्रदेश का विकास होता था।
विपक्षियों ने जनता को गुमराह किया
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि विपक्षी जनता को गुमराह करते आ रहे हैं। पहले कोरोना टीका को लेकर अफवाह फैलाई गई। फिर कृषि कानूूनों को मुद्दा बनाया गया। किसान आंदोलन को विपक्षी दलों ने ही हवा दी। प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में बने कृषि कानूनों को वापस लेकर विपक्षियों की बोलती बंद कर दी। अब उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा। जिले में गंगा एक्सप्रेस वे निकालने के लिए एनजीटी से एनओसी नहीं मिली। विपक्षी इसे मुद्दा बना कर जनता को मुगराह कर रहे हैं। भाजपा सरकार में दो ओवरब्रिज बने, बिजली व्यवस्था सुधरी है।
प्रदेश की जनता भाजपा को नकार चुकी है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि भाजपा के कार्यों व रवैया को देखकर प्रदेश की जनता उसे नकार चुकी है। प्रियंका गांधी व अजय कुमार लल्लू की नीतियों से जनता कांग्रेस से जुड़ी है और प्रदेश में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। भाजपा के कार्यों को देखें तो जिले से गंगा एक्सप्रेस-वे चला गया।
जिले की सड़कों पर गड्ढे
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्य नहीं कराए। गंगा एक्सप्रेसवे को भी जिले से बाहर कर दिया। सड़कें सड़कें गड्ढायुक्त हैं।
‘आप’ हर जगह पहुंच रही है
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर वादे पूरे कर रहे हैं। इससे पार्टी हर जगह पहुंच रही है। जिला पंचायत चुनाव में 83 सीटें जीतकर यह साबित कर दिया।

जिले में कुटीर उद्योगों की जरूरत
लोकतंत्र सेनानी चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि जिले में रोजगार के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों की जरूरत है। इस पर सरकार ने कोई काम नहीं किया है। जनप्रतिनिधियों के भी विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल जैन ने कहा कि फर्रुखाबाद में चारों विधायक व सांसद भाजपा के हैं। इसके बाद भी जनपद का विकास नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार में अन्य जिलों में विकास कार्य हुए हैं, सड़कें दुरुस्त हुई हैं। यहां की सड़कों की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed