फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sorority DM preparing to corner the power system

बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर डीएम को घेरने की तैयारी

Fri, 11 Sep 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 11 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sorority DM preparing to corner the power system
जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रात और दिन में अघोषित कटौती से
विज्ञापन
लोगों का चैन छिन गया है। इससे भाजपा ने डीएम का घेराव करने की निर्णय लिया है। सांसद ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि चार दिन में अगर बिजली व्यवस्था मेें सुधार न किया गया तो 16 सितंबर को डीएम का घेराव किया जाएगा।

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को अपने आवास पर वार्ता के दौरान कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बिजली न आने से इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे है। फसल सूख रही है। चार दिन में सुधार न हुआ तो पार्टी के लोग 16 सितंबर को डीएम का घेराव करेंगे। आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव का आरक्षण मनमाने तरीके से किया गया है।

इससे पंचायत चुनाव निष्पक्ष होने के आसार नहीं दिख रहे। कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी होने पर जनता इसका विरोध करे। इस समय जिले में सभी अधिकारी सपा के दबाव में काम कर रहे है। सांसद ने एसपी दिनेश कुमार पी की तारीफ करते हुए कहा कि वह काम कर रहे है लेकिन उनके नीचे के अधिकारी काम नहीं कर रहे। बताया कि मोहम्मदाबाद इलाके में डेढ़

महीना पहले एक को गोली मार दी गई थी। हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जिले में अपराधों में कमी नहीं आई है। कहा कि जब जनता को न्याय नहीं मिलता तो वह लोग जाम, धरना-प्रदर्शन करते हैं। तब उनके खिलाफ उलटे कार्रवाई कर दी जाती है। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed