{"_id":"5dc6c8818ebc3e5b66093dc8","slug":"son-of-bike-rider-dies-father-injured-in-truck-collision-farrukhabad-news-knp5247476112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
आनंद कुमार का फाइल फोटो ।
- फोटो : FARRUKHABAD
इटावा-बरेली हाईवे पर मसेनी चौराहा पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पुत्र की मौके पर मौत हो गई और पिता सेवानिवृत्त सेल्सटैक्स कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक को पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर निवासी सेल्सटैक्स से सेवानिवृत्त कर्मचारी सूरज भान (80) के दो पुत्र संतोष उर्फ रिंकू व आनंद कुमार उर्फ कल्लू थे। सूरजभान शुक्रवार को पुत्र आनंद (45) के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव रावतपुर जिला हरदोई गए थे। वहां से दोनों लोग शनिवार को बाइक से लौट रहे थे।
पुत्र आनंद बाइक चला रहा था। पिता पीछे बैठे थे। आनंद हेलमेट नहीं लगाए था। इटावा-बरेली हाईवे पर मसेनी चौराहा पर जब वह पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक पुत्र आनंद की मौके पर मौत हो गई। पिता सूरज भान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा होने पर चालक ट्रक को कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने शव व घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग लोहिया अस्पताल पहुंचे। पति आनंद का शव देखकर पत्नी गुना देवी, बच्चे व अन्य लोग रोने बिलखने लगे। पत्नी गुना देवी ने बताया कि पति प्राईवेट नौकरी करते थे। उसके चार बच्चे हैं।