फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Son kills father by attacking him with bricks and sticks after he refused to sell the land.

Farrukhabad News: जमीन न बेचने पर पुत्र ने ईंट-डंडे से हमलाकर पिता को मार डाला

Mon, 13 Jul 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Son kills father by attacking him with bricks and sticks after he refused to sell the land.
फोटो-5 रामदास। फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कस्बे के मोहल्ला लोहिया नगर में रविवार रात को एक पुत्र ने जमीन न बेचने पर 68 वर्षीय वृद्ध पिता रामदास यादव की वजनदार वस्तु से कनपटी पर प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से एक टूटी कुर्सी, ईंट और डंडा बरामद किया है। पौत्र ने अपने चाचा श्याम कुमार उर्फ रामू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

रामदास यादव अपने बड़े पुत्र ललित की पत्नी गुड्डी देवी के साथ रहते थे। थोड़ी दूर ही उनके छोटे बेटे श्याम कुमार का मकान है, जो शराब का लती है। रविवार को गुड्डी देवी की बहू पिंकी पत्नी सुमित को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल चले गए थे, जिससे रामदास घर पर अकेले थे।
विज्ञापन

शाम को शराब के नशे में श्याम कुमार ने अपनी पत्नी ममता, पुत्र दीपू, नीरज और पुत्री सपना के साथ मारपीट की। इसके बाद गांव में किसी के घर चले गए। श्याम कुमार अक्सर अपने पिता रामदास पर जमीन बेचने का दबाव बनाता था पर वह तैयार नहीं थे। इसी बात पर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार को ही श्याम कुमार किस्तों पर एक नई बाइक खरीद कर लाया था। रात में उसने फिर पिता पर जमीन बेचने का दबाव बनाया, जिससे विवाद बढ़ गया। उसने कुर्सी, डंडा और ईंट से पिता पर हमला कर दिया। हमले से कनपटी पर चोट लगने से रामदास की मौत हो गई। श्याम कुमार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गुड्डी देवी और सुमित अस्पताल से घर लौटे तो उन्होंने रामदास का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। गुड्डी के बेटे राजीव यादव ने चाचा श्याम कुमार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में जमीन बेचने के लिए रामदास पर दबाव बनाने और शराब के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जेवर गिरवी रखने का दबाव बनने पर बेटी चली गई सुसराल
श्याम कुमार ने 7 जुलाई को अपनी बड़ी पुत्री काजल की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा में की थी। रविवार को काजल अपने मायके आई थी। श्याम कुमार ने अपनी पुत्री से जेवर गिरवी रखने के लिए मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर विवाद होने के बाद काजल अपनी ससुराल चली गई। इसके बाद श्याम कुमार ने अपने बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट की थी।

फोटो-5 रामदास। फाइल फोटो

फोटो-5 रामदास। फाइल फोटो

फोटो-5 रामदास। फाइल फोटो

फोटो-5 रामदास। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed