फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Soldier's body found hanging, accused of murder

सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Soldier's body found hanging, accused of murder
फर्रुखाबाद। एसपी आवास से ड्यूटी कर लौटे सिपाही का शव बुधवार को किराए के मकान में कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे का एक दरवाजा भी खुूला था। पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इटावा शहर की फेंडस कालोनी पीएसी गली निवासी सौरभ यादव (35) पुलिस में सिपाही थे। वह मूल रूप से मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया घोटारा के निवासी थे। इस समय उनकी तैनाती फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में थी। वह फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी सत्यप्रकाश शुक्ला के मकान में किराए पर रह रहे थे। पास से लखीमपुर खीरी थाना मोहम्मदी निवासी कंपाउंडर देवेश भी किराए का कमरा लेकर रहते हैं।
विज्ञापन

सौरभ बुधवार सुबह 8:30 बजे एसपी आवास से पहरा ड्यूटी कमरे में लौटे थे। देवेश ने खिड़की से कमरे में देखा तो अंदर सौरभ रस्सी से बने फंदे पर लटक रहा था। देवेश ने जानकारी मकान मालिक सत्यप्रकाश शुक्ला को दी। सत्य प्रकाश ने यूपी 112 पर सूचना दी। कुछ देर में कोतवाल जय प्रकाश पाल व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कमरे का एक एक दरवाजा अंदर से बंद था और दूसर दरवाजा खुला था। फोरेंसिक टीम ने जांच की, मौके की वीडियोग्राफी भी की गई। एएसपी अजय प्रताप भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद पिता अभिलाख, भाई गौरव, दीपक, पत्नी रश्मि उर्फ प्रीती पहुंचीं। उसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। रश्मि ने पति की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिपाही की मौत फांसी लगने से दम घुटने से हुई है। कलाई में हल्की चोट का निशान मिला है। एएसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्दी फटी और मोबाइल टूटा मिला
कमरे में सिपाही की वर्दी मौके पर फटी पड़ी मिली है। उसका मोबाइल फर्श पर टूटा पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल से सिपाही की आखिरी बार किससे क्या बात हुई। इसको जानने का प्रयास किया जा रहा है।

भर्ती निरस्त होने पर किया था आत्महत्या का प्रयास
सिपाही सौरभ वर्ष 2005 में भर्ती हुआ था। बसपा सरकार में भर्ती को निरस्त कर दिया गया था। उस दौरान सिपाही सौरभ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दो वर्ष पहले दुर्घटना में घायल होने के बाद से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed