फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   So far, 1.5 lakh quintals have been crushed in the sugar mill, with a recovery of 9.30%.

Farrukhabad News: चीनी मिल में अब तक डेढ़ लाख क्विंटल पेराई, 9.30 फीसदी रिकवरी

Fri, 05 Dec 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
So far, 1.5 lakh quintals have been crushed in the sugar mill, with a recovery of 9.30%.
कायमगंज। चीनी मिल में इस सत्र अब तक डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई हो चुकी है। 16 दिनों में 1.56 लाख क्विंटल गन्ने से करीब 12 हजार क्विंटल चीनी तैयार की गई है। 9.30 प्रतिशत की रिकवरी पर मिल प्रशासन ने संतोष जताया है।
विज्ञापन

दैनिक क्षमता 12,500 क्विंटल पेराई की है। सत्र का शुभारंभ 16 नवंबर को हुआ था जबकि 19 नवंबर से पेराई शुरू की गई। मिल प्रशासन ने बताया कि बीच-बीच में तकनीकी खराबी और गन्ने की आपूर्ति में कमी से पेराई ठप भी हुई। गुरुवार शाम टेक्निकल जांच के लिए मिल में छह घंटों के लिए पेराई कार्य बंद किया गया था। रात 10 बजे तक मशीनें दोबारा चालू कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार पेराई अब सुचारू रूप से चल रही है। सीसीओ प्रमोद यादव ने बताया कि 11 दिसम्बर तक के लिए चार लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है। जरूरत के मुताबिक ताजा गन्ना मिल में पहुंच रहा है। जीएम शादाब असलम ने कहा कि चीनी परता बेहतर है और कभी-कभी तकनीकी दिक्कत आना सामान्य है। किसानों से अपील की गई है कि मिल में साफ-सुथरा गन्ना ही भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed