फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Slow procurement at the procurement center, farmers upset

Farrukhabad News: क्रय केंद्र पर सुस्त खरीद, किसान परेशान

Tue, 25 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Slow procurement at the procurement center, farmers upset
फोटो-11मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर तौल न होने से बैठे मजदूर। संवाद - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
कायमगंज। सरकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद सुस्त रहने से किसान परेशान हैं। बारिश के चलते धान में नमी निर्धारित सीमा से अधिक होने से सरकारी खरीद प्रभावित हो रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन




पिछले दिनों कटाई के दौरान हुई बारिश के चलते धान में 25 से 27 प्रतिशत तक नमी पाई जा रही है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित सीमा 17 प्रतिशत है। अधिक नमी वाले धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। मजबूरी में कई किसान बाजार में कम दामों पर धान बेचने लगे हैं। किसानों ने सरकार से नमी की सीमा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी समिति के क्रय केंद्र पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू की गई है। 24 दिनों में मात्र 800 क्विंटल धान की खरीद हुई है, जबकि लक्ष्य 20 हजार क्विंटल निर्धारित है। इसी तरह एक नवंबर से बाजरा और मक्का की खरीद भी शुरू है, लेकिन यहां भी स्थिति चिंता वाली है। बाजरा का लक्ष्य 16 हजार क्विंटल के मुकाबले अब तक 3500 क्विंटल खरीद हुई है, जबकि मक्का में 2500 क्विंटल के लक्ष्य के सामने सिर्फ 850 क्विंटल की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर धान, बाजरा और मक्का की बोरियां रखे होने से दोनों प्लेटफॉर्म भरे पड़े हैं। सोमवार को सेंटर पर काफी किसानों की भीड़ रही। गांव घसिया चिलौली निवासी किसान संजय पाठक और गांव खुड़ना निवासी किसान मनोज कुमार ने बताया कि नमी अधिक होने और उठान न होने से तौल बंद पड़ी है।

एमआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मिल मालिकों के साथ अब तक एग्रीमेंट पूरा नहीं हो सका है, इससे धान का उठान रुका है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले बाजरा का उठान हुआ था, लेकिन वाहन खराब होने से प्रक्रिया रुक गई। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed