फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sixty thousand thugs in the name of getting jobs in railway

रेलवे में मजदूर को नौकरी दिलवाने के नाम पर साठ हजार ठगे

Sun, 22 Sep 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sixty thousand thugs in the name of getting jobs in railway
फर्रुखाबाद। रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर गैंगमैन ने ग्रामीण से साठ हजार रुपये ठग लिए। दो वर्ष बाद भी नौकरी नहीं लगी और गैंग मैन ने रुपये भी वापस नही किए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी विशुनदयाल की दो वर्ष वहले महरुपुर सहजू की रेलवे क्रासिंग पर तैनात गैंगमैन से मुलाकात हुई। गैंगमैन ने बताया कि विभाग में संविदा पर विभाग में जगह निकली है। अगर किसी की नौकरी लगवाना हो तो बता देना। पहले अस्थायी नौकरी मिलेगी और बाद में स्थायी करवा दूूगां। इस पर विशुन दयाल ने बीस हजार रुपये पुत्र की नौकरी लगवाने के लिए गैंगमैन को दे दिए।
विज्ञापन


दो दिन बाद गैंगमैन ने कहा कि दो अन्य युवकों तलाश कर लो, उनकी भी नौकरी लगवा देंगे। इस पर गांव के ही दो अन्य युवकों से नौकरी लगवाने के लिए चालीस हजार रुपये लेकर दे दिए। चार माह के अंदर नौकरी लगवाने का गैंगमैन ने भरोसा दिया। उसके बाद एक दो महीने का समय देता रहा। बावजूद इसके नौकरी नहीं लगी तो गैंगमैन के घर जाकर जानकारी ली। उसने बताया कि जिस अधिकारी को रुपये दिए थे उसका तबादला हो गया है। अब नौकरी और रुपये की वापसी भी संभव नहीं है। इस मामले में कोतवाली में शिकायत की पर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर गुहार लगाई। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed