फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six thefts uncovered, four gang members arrested

छह चोरियां खुलीं, गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Six thefts uncovered, four gang members arrested
फर्रुखाबाद। नवाबगंज, मेरापुर व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में छह जगह चोरी करने के आरोप में एसओजी व पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो सदस्य भाग निकले। तलाशी में पुलिस को साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर व 69 हजार रुपये, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि एसओजी व पुलिस ने संयुक्त अभियान में चारों को अचरा-नवाबगंज मार्ग स्थित भट्ठे के पास गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ये थाना नवाबगंज के गांव घुमइया रसूलपुर निवासी शातिर जबर सिंह उर्फ अमर सिंह, जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के गांव नगरिया भूड़ निवासी बृजलाल राजपूत, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गंगोली निवासी अनूप कुमार, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला रमापुर जसू निवासी अशोक कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी अवधेश बहेलिया, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबुरारा निवासी रामजीत बाथम पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
गिरोह का सरगना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रेहा निवासी मारकंडेय शर्मा को शहर कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पहले लूट में जेल भेजा था।
एसपी ने बताया कि जबर सिंह, बृजलाल व मारकंडेय शर्मा हिस्ट्रीशीटर हैं। गिरोह ने नवाबगंज, मेरापुर व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में चोरी की छह घटनाएं कीं। उन्होंने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
इस दौरान एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर मौजूद रहे। चोरों के पास से पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवर, चोरी के 69 हजार रुपये, दो तमंचे, चार कारतूस व मेरापुर में घर से चुराया गया पैनकार्ड बरामद किया गया है।
जबर के खिलाफ 43 मुकदमे
पकड़े गए जबर सिंह के खिलाफ नवाबगंज, कायमगंज, शमसाबाद, मेरापुर, मऊदरवाजा में 43 मामले दर्ज हैं। बृजलाल के खिलाफ शाहजहांपुर, मैनपुरी व जनपद में 17 मामले दर्ज हैं।
अनूप के खिलाफ पांच व अशोक के खिलाफ दस मामलेे दर्ज हैं। यह सभी शातिर हैं और रेकी करने के बाद ही घटना को अंजाम देते थे।
इन लोगों के घरों से की थी चोरी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी इंद्रेश राजपूत, उनके चचेरे भाई संतोष व अमित कुमार के घर से दो मार्च को आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी हुए थे।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बिरायमपुर निवासी कोटेदार सत्यपाल के घर से आठ मार्च को चोर साढ़े चार लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए थे। चोरों ने मऊदरवजा थाना क्षेत्र के गांव गंगोली में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
अलीगंज के सराफा व्यापारियों को छोड़ा
एसओजी ने चोरों को पकड़ा और पूछताछ में पता चला कि जेवर जनपद एटा थाना अलीगंज के सराफा व्यापारियों को बेचे गए हैं। एसओजी ने तीन सराफा व्यापारियों को पकड़ लिया।
जिनसे चोरी का माल बरामद करने के बाद उनको शुक्रवार को छोड़ दिया। चर्चा है कि सराफा व्यापारियों ने छोड़ने के नाम पर रुपये व जेवर उपलब्ध कराए थे। पुलिस को पकड़े गए चोरों के पास से कुछ खास नहीं मिला था।

गैंगस्टर दर्ज कर जब्त होगी संपत्ति
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एसपी ने गैंगस्टर दर्ज कर उनकी संपत्ति जब्त करने के संबंध में सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह को आदेश दिए हैं।
दोनों सीओ ने गैंग चार्ट बनवाकर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed