{"_id":"5e497c2f8ebc3ee61d7fa8a3","slug":"six-doctors-and-anm-absent-in-jan-arogya-mela-farrukhabad-news-knp5450806193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेले में 6 डाक्टर व एएनएम अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेले में 6 डाक्टर व एएनएम अनुपस्थित मिले
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलेपुर में कर्मचारियों से पूछताछ करते डीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर रविवार को जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शहर की दो पीएचसी का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान छह डाक्टर व एक एएनएम अनुपस्थित मिली। केंद्र पर प्रचार सामग्री न मिलने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसके लिए शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसके लिए मेले में डाक्टर व कर्मचारियों की तैनाती के साथ पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
शहर की चार पीएचसी में से जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने भोलेपुर व नौलक्खा पीएचसी का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी भोलेपुर में डा. नमिता निगम, डा. ममता अग्रवाल, डा. अंकितदास व पीएचसी नौलक्खा में डा. श्वेता तिवारी, डा. अनुराग अग्रवाल, डा. जेएम वर्मा व एएनएम रितु चौहान अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
पूछताछ में बताया गया कि प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट भी नहीं दिए गए। इस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आशाओं को लगाकर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पीएचसी पर बुलवाया जाए। मेले का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को लाभ दिया जाए।
इसके अलावा संकिसा पीएचसी के पर्यवेक्षण अधिकारी डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने बताया कि 270 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार अरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने किया। डा. गौरव वर्मा, डा. मंजू लता वर्मा ने मरीजों को देखकर दवा लिखी। डा. गौरव वर्मा बताया कि 270 मरीजों की जांच की गई।
सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज ज्यादा आए हैं। 435 मरीजों को दवा दी गई। फार्मासिस्ट राजवेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन अनुराग सिंह, एएनम आरती, प्रिया आदि मौजूद रहे। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार खलवारा पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेले में डा. गौरव राजपूत ने शुभारंभ किया।
डिप्टी सीएमओ डा. राजीव शाक्य ने औचक निरीक्षण किया। करीब 200 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। डा. जसवीर सिंह, डा. प्रभात त्रिपाठी, फार्मासिस्ट विनीत सचान, एलटी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।