फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six children and a young man were injured when a balcony and wall collapsed

Farrukhabad News: छज्जा व दीवार ढहने से छह बच्चे व एक युवक दबकर घायल

Tue, 05 Aug 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Six children and a young man were injured when a balcony and wall collapsed
फर्रुखाबाद। दो दिन से हो रही रिमझिम बरसात के चलते जिले में कई जगह दुर्घटनाएं हुईं। कहीं छज्जा गिरा तो कहीं दीवार। अमृतपुर थाना क्षेत्र में छज्जा गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए। नवाबगंज में दीवार गिरने से बालिका घायल हो गई। कायमगंज में कच्चा घर गिरने से युवक घायल हो गया, जबकि कई बच्चे बाल-बाल बचे। शमसाबाद में दीवार गिरने से मलबे में दबकर भैंस की मौत हो गई। एक विद्यालय परिसर में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन



छज्जा गिरने से पांच बच्चे दबकर हुए जख्मी
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव नयागांव हुसैनपुर हड़ाई निवासी धनपाल की पुत्री आराध्या (7), पुत्र कुशल उर्फ मोदी (6) व उनके भाई महिपाल की पुत्री कीर्ती (12), पालकी (10) और रघुपाल की पुत्री शशि सोमवार को स्कूल जाने के लिए तैयार हुए। जैसे ही यह सभी बच्चे घर से बाहर निकले तो मुख्यद्वार का छज्जा गिर पड़ा। मलबे में सभी बच्चे दब गए। शोर-शराबा सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। एंबुलेंस से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी कर घायलों के हालचाल लिए। (संवाद)
विज्ञापन





फोटो- गांव अहमदगंज में बारिश में गिरी मकान की दीवार। संवाद
बारिश में मकान की दीवार गिरी, युवक घायल
कायमगंज। तराई क्षेत्र के गांव अहमदगंज में रविवार देर रात एक कच्चा मकान बारिश के चलते भर-भराकर गिर गया। एक युवक घायल हो गया। अहमदगंज निवासी लाले का मकान काफी जर्जर था। रविवार रात करीब दो बजे तेज बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। घटना के समय लाले स्वयं घर के बाहर सो रहे थे जबकि उनके दोनों बेटे अविनाश और कुंवरपाल घर के अंदर लेटे थे। अचानक गिरी दीवार की चपेट में आने से अविनाश के पैरों में चोट लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय अधिकांश परिजन बाहर सो रहे थे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो- रोशनाबाद में गिरा माया देवी का मकान।
बरसात में गिरा जर्जर घर, बड़ा हादसा टला
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी विधवा माया देवी (70) पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद का पुराना जर्जर घर है। घर की दीवार पक्की और छत कच्ची है। रविवार रात बरसात होने के कारण छत भर-भराकर गिर गई। गनीमत रही कि परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा बच गया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे घरेलू सामान को बाहर निकाला। माया देवी के पुत्र धीरेंद्र ने लेखपाल को सूचना दी। वहीं ममरेजपुर निवासी अनंगपाल ने तहरीर देकर कहा कि उसके चाचा रामविलास पाल की गली में जर्जर दीवार थी। सोमवार सुबह दीवार गिर गई, जिससे मलबे में दबकर भैंस मर गई। भूसा और गेहूं की कुछ बोरियां भी दब गईं। (संवाद)



फोटो- संविलियन विद्यालय मुरैठी में गिरा पेड़।
विद्यालय परिसर में गिरा पेड़, हादसा बचा
शमसाबाद। संविलियन विद्यालय मुरैठी में रिमझिम बरसात के चलते सोमवार सुबह नीम का हरा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल बंद था वरना बड़ा हादसा होता। विद्यालय के नोडल शिक्षक अनुपम सक्सेना ने बताया कि सुबह सात बजे की घटना है और स्कूल आठ बजे खुलता है। पेड़ गिरने से विद्यालय भवन को भी आंशिक नुकसान हुआ है। विद्यालय में 147 बच्चे पंजीकृत हैं। 90 बच्चे स्कूल आए। बीईओ वीरेंद्र सिंह ने बताया विद्यालय में नीम का पेड़ गिरने की जानकारी हुई है। घटना के समय स्कूल बंद था। पेड़ को हटवाया जाएगा। (संवाद)


बच्ची पर भरभराकर गिरी दीवार
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव कांधेमई निवासी बुद्धपाल यादव की पुत्री लक्ष्मी (10) सोमवार सुबह करीब आठ बजे परचून की दुकान से सौदा लेने गई थी। गली में स्थित प्रताप सिंह यादव के मकान की क्षतिग्रस्त दीवार अचानक गिर पड़ी, जिससे लक्ष्मी मलबे में दब गई। किसी को इसकी जानकारी ही नहीं हुई। प्रताप सिंह के परिजन देवेंद्र उर्फ गुनी गिरी दीवार की मिट्टी हटा रहे थे तभी दुकानदार रामअवतार ने बताया कि लक्ष्मी अभी-अभी सौदा लेकर गली से गुजरी है। यह सुनकर देवेंद्र अन्य ग्रामीणों ने तेजी से मलबा हटाना शुरू कर दिया। लक्ष्मी को बाहर निकालकर फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed