फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   six and half hour break voting

हमीरपुर सोमवंशी में साढ़े छह घंटे बंद रहा मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
six and half hour break voting

फर्रुखाबाद। दरोगा की लापरवाही के चलते ग्राम सभा हमीरपुर सोमवंशी में बने बूथ पर साढ़े छह घंटे तक मतदान बाधित रहा। दरोगा ने दुकान बंद कर रहे ग्रामीण को पीट दिया और एजेंटों के बस्ते फेंक दिए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी और सीओ अमृतपुर ने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए समझाया। पीड़ित के भाई ने सीओ सिटी को दरोगा के खिलाफ तहरीर दी। ग्रामीणों के न मानने पर अफसर बैरंग लौट गए। दोपहर बाद ग्रामीणों ने खुद ही मतदान करना शुरू किया।

विज्ञापन


ग्राम सभा हमीरपुर सोमवंशी स्थित प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मतदान शुरू हो गया।  पुलिस की सख्ती से बूथ स्थल से करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर शिव कुमार सिंह अपनी परचून की दुकान बंद करने लगा। तभी दरोगा सुरेशचंद्र गालीगलौज करते हुए पीटने लगा।
विज्ञापन


दरोगा ने बस्ते लगाए लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। उनके बस्ते भी फेंक दिए। इस पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम अमृतपुर सुरेंद्र सिंह और सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। दरोगा पर कार्रवाई की बात भी कही। ग्रामीणों के न मानने पर अधिकारी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने अपने आप ही मतदान करना शुरू किया। उधर, शिव कुमार के भाई अनिल कुमार सिंह ने दरोगा सुरेशचंद्र के खिलाफ सीओ अमृतपुर को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा ने शराब के नशे में उनके भाई शिव कुमार को पीटा और प्रत्याशियों के एजेंटों के बस्ते फेंक दिए। उन्होंने कहा कि शिव कुमार हार्टअटैक का मरीज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed