फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sister's lover was scorched, herself drank poison

ममेरी बहन के प्रेमी को मारा खुरपी, जहर पीकर दी जान

Tue, 17 Aug 2021 05:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Sister's lover was scorched, herself drank poison
बहन के प्रेमी को खुरपी मारी, खुद पीया जहर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में ममेरी बहन के प्रेमी पर खुरपी से हमला कर भाई ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, इससे पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहर के करीबी गांव में एक युवती मामा के घर पर रह रही थी। उसका पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने कई बार फटकार लगाई लेकिन प्रेमी ने मिलना बंद नहीं किया। सोमवार को प्रेमी अपने खेत पर काम कर रहा था। शाम को युवती का फुफेरा भाई खुरपी और जहर लेकर खेत पर पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने जाते ही ममेरी बहन के प्रेमी पर खुरपी से हमला कर दिया। उसके सिर और कंधे में घाव हो गए। चीख सुनकर आसपास खेतों पर मौजूद लोग दौड़े। इस पर हमलावर भाग गया। लहूलुहान प्रेमी को लोगों ने चिलसरा रोड निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम प्रेमी पर हमला करने वाला युवक खेत में बेहोश पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन नाला मछरट्टा स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। स्वजातीय होने से दोनों पक्षों से रिश्तेदार भी पहुंच गए और समझौता करा दिया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed