फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sir forced to drink dirty water

साहब! गंदा पानी पीने को मजबूर हैं गांव के लोग

Wed, 23 Jun 2021 09:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Sir forced to drink dirty water
गांव कुबेरपुर स्थित बा विद्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पूछताछ करते जिले के प्रभा? - फोटो : FARRUKHABAD
साहब! गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं
विज्ञापन

कायमगंज। साहब! गांव के हैंडपंपों में गंदा व दूषित पानी आ रहा है। उसे ही गांव के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। साफ पानी का इंतजाम नहीं है। यह बात गांव कुबेरपुर में बा विद्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्रामीण ने जिले के प्रभारी मंत्री से कही। इस पर मंत्री ने डीएम से मामले को देखने के लिए कहा। डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दे दिए। ग्रामीणों को शुद्ध पानी जल्द मिलने लगे इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।
बुधवार को जिले के प्रभारी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा गांव कुबेरपुर के कस्तूरबा विद्यालय में गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमर सिंह खटीक व डीएम मानवेंद्र सिंह के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद पास में ही बने पंचायत घर का लोकार्पण किया। सामुदायिक शौचालय की चाबी समूह की महिला को सौंपी।
विज्ञापन

बा विद्यालय के परिसर में गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसी दौरान गांव के संदीप जाटव ने कहा कि गांव के 4-5 सरकारी हैंडपंपों से गंदा व दूषित पानी आ रहा है। इस पर ग्राम प्रधान इरफान ने बताया कि फर्रुखाबाद रोड पर एक गेस्ट हाउस में बोरिंग कर छोड़ दी गई है। उसमें गंदा पानी जाता है। इससे गांव के कई हैंडपंपों में पानी दूषित हो रहा है। इस पर मंत्री ने डीएम से कहा तो उन्होंने एसडीएम से जांच के लिए कह दिया। मंत्री को बताया गया कि 210 किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडी एग्रीकल्चर व सप्लाई इंस्पेक्टर के नदारद रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और एसडीएम सुनील कुमार को उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। मंत्री ने टीकाकरण शिविर में जाने के बाद तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और चार बच्चों को अन्नप्राशन कराया। प्रभारी मंत्री ने ब्लाक कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पीएम आवास के पांच लाभार्थियों को चाबी सौंपी। दो पंचायत घरों का उद्घाटन किया।
सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए कहा
प्रभारी मंत्री ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उनके आने की पहले से सूचना थी। इसलिए अस्पताल के बाहर उखड़ी पड़ी नाली को एक दिन पहले ही दुरुस्त कर दिया गया था।
ओपीडी परिसर व शौचालय आदि चकाचक मिले। उन्होंने दवा वितरण काउंटर देखा। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने उन्हें जानकारी दी कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयारी पूरी है। प्रभारी मंत्री ने पास खड़े विधायक अमर सिंह खटीक से सीएचसी में अपनी निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए कहा। इस पर विधायक ने कहा कि उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। मंत्री ने कहा कि निधि से छोटा ऑक्सीजन प्लांट लगवा दें।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे
प्रभारी मंत्री राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। पिछले दिनों उनके ससुर प्रमुख उद्योगपति चंद्रप्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू का बीमारी के चलते निधन हो गया था। प्रभारी मंत्री ने उनके आवास पर जाकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कंपिल क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर निवासी भाजपा के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन हो गया था। मंत्री ने उनके गांव जाकर भी परिजनों को सांत्वना दी।

सड़क खुदी छोड़ने की शिकायत
नगर के वार्ड नंबर 20 सरोजनी नगर के सभासद सत्यपाल लोधी ने प्रभारी मंत्री को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि अमृत योजना के तहत सड़क खोदकर नई पाइपलाइन डाली गई। ठेकेदार ने खुदी हुई सड़क बिना मरम्मत के ही छोड़ दी। इससे नागरिकों काफी परेशानी होती है। लोग ठोकर खाकर गिर जाते हैं। इस मामले में पहले भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed