{"_id":"69459b2fb15a18950300a2ab","slug":"sir-297-lakh-voters-could-not-be-found-their-names-to-be-deleted-from-the-list-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-134494-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : ढूंढे नहीं मिले 2.97 लाख मतदाता, सूची से नाम कटना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : ढूंढे नहीं मिले 2.97 लाख मतदाता, सूची से नाम कटना तय
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बताया कि अभी तक जनपद में 297830 मतदाता अनट्रेसेबल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बैठक के दौरान बताया कि जनपद में कुल 13 लाख 98 हजार 9 मतदाता हैं। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में 11 लाख 202 गणना प्रपत्र बीएलओ ने वितरण किए। संकलन के दौरान 39209 मतदाता मृतक, 114441 अनुपस्थित, 1,12,553 स्थाई रूप से शिफ्टेड व 24178 पहले से फीड व अन्य कारणों से 7449 सहित कुल 297830 गणना प्रपत्र अनट्रेसेबल श्रेणी में चिह्नित किए गए। इन मतदाताओं से संबंधित सूची डीईओ पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। https://farrukhabad.nic.in/asd-list/ लिंक पर अपलोड सूची में कोई भी मतदाता अपना विवरण देखकर बीएलओ के माध्यम से सही करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 दिसंबर तक अभियान चलेगा। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता प्रारूप 6 पर अपना आवेदन कर सकते है।
जन्म तारीख के सबूत के लिए स्थानीय निकाय से जारी जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कक्षा 10 या कक्षा 12 का प्रमाण पत्र, भारतीय पासपोर्ट, निवास के सबूत के रूप में पानी/बिजली/गैस कनेक्शन बिल, आधार कार्ड, राष्ट्रीय/अनुसूचित बैंक/डाक घर की वर्तमान पास बुक, भारतीय पास पोर्ट, भूमि स्वामित्व अभिलेख, रजिस्ट्रीकृत किराया पट्टा विलेख, रजिस्ट्रीकृत विक्रय विलेख (स्वयं के घर की दशा में) आदि शामिल हैं। इस दौरान बसपा से रामरतन गौतम, विनोद गौतम, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल, सुभाष चंद्र शाक्य, आम आदमी पार्टी से अंकुश सिंह, सीपीआईएम पार्टी से सुनील कटियार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य व भाजपा से जय गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप योजना के तहत शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब सक्रिय किए जाएंगे। छात्र/छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ विनोद कुमार गौड़, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम रजनीकांत पांडेय, रविन्द्र सिंह, डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।