फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sipahi ka hungama

शराब पीकर हंगामा कर रहे सिपाही का आरआई ने कराया मेडिकल

Wed, 02 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
sipahi ka hungama
फर्रुखाबाद। मंगलवार रात पुलिस लाइन में शराब पीकर गाली गलौज व हंगामा कर रहे सिपाही को आरआई ने अन्य सिपाहियों के सहयोग से पकड़वा कर रात में ही लोहिया अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। डॉक्टर ने अल्कोहल की पुष्टि की। इस पर आरआई ने रिपोर्ट तैयार कर एसपी के पास भेज दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुुलिस लाइन में तैनात सिपाही करन सिंह शराब के नशे में साथी पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज कर हंगामा कर रहा था। कुछ लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने पर अमादा हो गया। इस पर दरोगा मुन्नू सिंह ने आरआई किश्वर अली को घटनाक्रम की जानकारी दी। आरआई के आदेश पर सिपाहियों ने करन सिंह को पकड़ लिया और लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। सिपाही का मेडिकल कराया गया। डॉक्टर ने अल्कोहल लेने की पुष्टि कर मेडिकल रिपोर्ट दे दी। आरआई ने रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी को कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

आरआई किश्वर अली ने बताया कि करन सिंह शराब पीकर गाली गलौज व हंगामा कर रहा था। मेडिकल में शराब की पुष्टि होने पर रिपोर्ट एसपी के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed