फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shree Ram's shout out in procession

शोभायात्रा में गूंजे श्रीराम के जयकारे

Fri, 29 Jan 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Shree Ram's shout out in procession
कायमगंज में निकली शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
शोभायात्रा में गूंजे श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन

कायमगंज। श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति अभियान के तहत विभिन्न हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को नगर में जनजागरण शोभायात्रा निकाली। इस दौरान नगर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में संदेश दिया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जब धन संग्रह टोली पहुंचे तो सहयोग दें।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विहिप, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच आदि हिंदू संगठनों ने गंगा दरवाजा स्थित शिवाला भवन से शोभायात्रा निकाली। इसमें रथ पर भगवान श्रीराम की झांकी और उसके आगे घोड़ों पर सवार युवक हाथ में जय श्रीराम लिखे झंडे लेकर चले। शोभायात्रा यहां से चलकर मुख्य चौराहे पर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यात्रा लोहाई बाजार से बजरिया, तहसील रोड होते हुए पुल गालिब तिराहे तक पहुंची। यात्रा में आरएसएस के जिला प्रचारक दीपेश, विधायक अमर सिंह खटिक, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, चेयरमैन सुनील चक, डॉ. विकास शर्मा, अरविंद गोयल, अमरदीप दीक्षित, अवनीश चतुर्वेदी, प्रधान होरीलाल मिश्रा, रमेश रस्तोगी, जयकिशन गुप्ता, प्रदीप सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed