फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shovels started running in Nawabganj's Babna lake

नवाबगंज की बबना झील में चलने लगे फावडे,

Mon, 06 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shovels started running in Nawabganj's Babna lake
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। बबना झील की खुदाई के लिए रविवार से फावड़े चलने लगे। पहले दिन 217 मजदूरों ने काम किया। 26 हेक्टेयर की खुदाई कर दो करोड़ से झील का सुंदरीकरण कराया जाएगा। झील को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ एम.अरून्मोलीने पीडी राजमणि वर्मा, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक और बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता ने पूजन के बाद फावड़ा चलाकर खुदाई कार्य का शुभारंभ किया। सीडीओ ने बताया कि बबना में 26 हेक्टेयर भूमि पर झील का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 10 भूखंड शामिल हैं। 6.12 हेक्टेयर के एक भूखंड की खुदाई के लिए 32 लाख रुपये का एस्टीमेट बना है।
विज्ञापन

सीडीओ ने जैसे जैसे काम होता जाएगा वैसे-वैसे अन्य भूखंडों के एस्टीमेट बनाए जाएंगे। झील को पर्यटन के लिए विकसित करने से ब्लॉक व ग्राम पंचायत के साथ ग्रामीणों की भी आय बढ़ेगी। झील जिले की बड़ी उपलब्धि होगी। सड़कों और बिजली व्यवस्था को भी सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील के आसपास छाया दार, फूलदार, फलदार पौधे लगाए लगाए जाएंगे।
गढ़िया के ग्रामीणों ने सीडीओ से बिजली न होने की शिकायत की। उन्होंने समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। एडीओ मयंक गौड़, प्रधान सीता देवी, प्रधान पति संजीव यादव, सचिव कुलदीप सिंह, प्रशांत, जेई रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
पिलखना की झील पर ग्रामीणों का कब्जा
नवाबगंज। ग्राम पंचायत पिलखना में 989 बीघा में बनाई गई झील 20 वर्ष पहले आकर्षण का केंद्र थी। यहां विदेशी पक्षियों की चहाचहाहट की गूंज रहती थी। दूर-दूर से लोग पक्षियों को देेखने आते थे। झील में पानी भी हर मौसम में उपलब्ध रहता था। धीरे-धीरे झील पर ग्रामीणों ने कब्जा शुरू किया।
अब हालात यह हैं कि 50 प्रतिशत झील पर कब्जा हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया की झील में प्रवास के लिए तिब्बत, मंगोलिया, साइबेरिया व पहाड़ी क्षेत्र के पक्षियों का आना अब बंद हो गया है। करीब 15-20 वर्ष से प्रवासी पक्षी नहीं आ रहे हैं। अक्तूबर से मार्च तक विदेशी पक्षियों का बसेरा रहता था।
ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि झील की जमीन उमरैल, ब्राहिमपुर, पिलखना, भटा गांव तक है। झील में मछली पालन के पट्टे किए गए थे। झील को पाटकर पट्टेधारक खेती कर रहे हैं। बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता ने कहा कि कब्जे का मामला राजस्व विभाग का है। लेखपाल यदि पैमाइश करते हैं तो झील का मनरेगा से सुंदरीकरण कराया जाएगा।

ग्रामीण बोले
गांव ब्रह्मपुरी निवासी लाखन सिंह ने बताया कि झील में लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे झील विलुप्त होती जा रही है।
पिलखना निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया यह झील 989 बीघा में बनी हुई है। 15 वर्ष पहले झील पर विदेशी पक्षी आते थे। अक्तूबर से पक्षियों का आना शुरू हो जाता था। सत्यराम ने बताया उनके नाम 12 बीघा पट्टा किया गया था। यह भूमि अब दूसरे लोग जोत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed