फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Short circuit in the house fire , the loss of millions

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 06 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Short circuit in the house fire , the loss of millions

फर्रुखाबाद। शार्ट सर्किट से मकान में आग लगाने से लाखों रुपयों का घरेलू सामान जल कर स्वाहा हो गया। इस हादसे में बच्चा बाल बाल बच गया। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। इसको लेकर स्थानीय लोगाें में आक्रोश दिखाई दिया।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा इलाके की हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी ब्लाक संख्या 12 के मकान नंबर 189 में  अमित कुमार सिंह रहते हैं। अमित कुमार  प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार को अमित बरामदे में बैठे थे। इनकी पत्नी रीतू काम कर रही थी। अमित का पांच वर्ष का बेटा अतय कमरे में खेल रहा था।
विज्ञापन


अचानक कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग को देखकर अतय चीख कर बाहर निकल आया। कमरे से धुआं निकलने पर अमित मदद के लिए चिल्लाने लगे। यह बेटे को लेकर सड़क पर आ गए।  चीखपुकार की सुनकर आसपास के लोग आग गए।  लोग अमित की छत पर जाकर पानी डालकर  आग बुझाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में आग लगाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। यहां से दमकल को जानकारी दी गई। उस समय दमकल पांचाल घाट पर खड़ी थी। उधर, स्थानीय लोगों ने आग पर काफी देर बाद काबू पा लिया। इस आग में अमित का लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। अमित ने बताया कि कमरे में रखा  फ्रिज, बेड, कपड़े के अलावा अन्य सामान स्वाहा गया। हालांकि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ।


सिलेंडर फटता तो होता बड़ा हादसा
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में शार्ट सर्किट से लगी आग के दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था। ब्लाक में रहने वाले लोगों की मानें तो जिस समय आग लगी उस समय गृहस्वामी के घर में रखे एक सिलेंडर में भी आग लग गई थी। मोहल्लेवासियों ने तत्काल सिलेंडर बाहर निकाल आग बुझाई। आग लगने से अगर कहीं सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि छतों में भी दरारें आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed