{"_id":"5b576ece4f1c1bee748b5c7a","slug":"short-circuit-fire-in-zardozi-factory-loss-of-12-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":" शार्ट सर्किट से जरदोजी कारखाने में आग, 12 लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से जरदोजी कारखाने में आग, 12 लाख का नुकसान
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
जला सामान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से जरदोजी कारखाने में सोमवार रात आग लग गई। धुआं देख कारखाना मालिक को जानकारी हुई। इस पर स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को फोन लगाया गया, लेकिन उठा नहीं। आग से लाखों का जरदोजी का माल राख हो गया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खैराती खां निवासी दिव्यांग असलम खां का घर के बाहर जरदोजी कारखाना है। असलम सोमवार रात को कारखाना बंद कर चले गए थे। देर रात जरदोजी कारखाना में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं जब असलम के घर में पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना देने के लिए यूपी 100 और दमकल को फोन मिलाया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। लोगों ने घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चला कर आग बुझाई। आग में उसके बने व अधबने लहंगे व जरदोजी का कच्चा माल जल गया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। असलम ने बताया कि वह कमीशन पर जरदोजी के लहंगे बनाता है। आग में करीब 12 से 14 लाख का नुकसान हो गया है।