{"_id":"d5f6b5085fb6ffd10906f828da1933df","slug":"short-circuit-fire-cracked-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से आग, सिलेंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से आग, सिलेंडर फटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अर्थ एवं संख्या अधिकारी के यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर पर बुधवार की शाम शार्टसार्किट से आग लग गई, फिर रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इससे अफरातफरी मच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में गृहस्थी का सारा सामान जल गया। छह लाख का नुकसान बताया गया है। लोगों ने बाइक और घर में रखे दूसरे गैस सिलेंडर को बाहर निकाला। इन तक आग पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला दरीबा पूर्व निवासी विमल श्रीवास्तव जिला औरैया में अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में चतुर्थश्रेणी के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की शाम को यह दीपावली मनाने घर आए थे। बुधवार की सुबह विमल इनकी पत्नी मुन्नी देवी और बच्चे घर की दूसरी मंजिल की छत पर काम कर रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे शार्ट सर्किट कमरे में आग लगी देखकर वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मुन्नी देवी व बच्चे भी नीचे आ गए। आग की सूचना पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। यह सभी लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
आग के विकराल होने पर बरामदे में खड़ी बाइक और रसोई के पास रखे गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाल लिया गया। आग की सूचना दमकल को दी गई। मोहल्ले के अमित चौरसिया, विनीत पाठक ने पानी मुहैया कराने के लिए सबमर्सिबल को चालू कर दिया। आग बुझाने के दौरान कमरे में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे अफरातफरी मच गई। आग बुझाने का काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। विमल श्रीवास्तव ने बताया कि इस आग से गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बाइक और दूसरे सिलेंडर हटा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।