फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shops again set up in non vending zones

नॉन वेंडिंग जोन में लगी दुकानें, प्रशासन को चुनौती

Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Shops again set up in non vending zones
शहर के लाल सराय में लगा नान वेंडिंग जोन का बोर्ड। - फोटो : FARRUKHABAD
फिर से नॉन वेंडिंग जोन में लगीं दुकानें
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पालिका ने शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे वेंडिंग जोन में दुकानें लगवा दी थीं, मगर कुछ ही घंटों में प्रशासन को चुनौती देते हुए सभी दुकानदार सड़क किनारे आ गए। रविवार को भी नॉन वेंडिंग जोन में ही दुकानें लगी रहीं। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ऐसे में फुटपाथ दुकानदारों की हठधर्मिता से जाम से मुक्ति मिलना मुश्किल दिख रहा है।
पालिका प्रशासन शहर को जाम मुक्त कराने की मंशा से सड़क के फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को वेंडिंग जोन में लगवाने के प्रयास में है। करीब आठ महीने चले प्रयास के बाद पालिका ने लाल सराय में वेंडिंग जोन बनाकर शनिवार शाम करीब 3 बजे 50 दुकानें लगवा दी थीं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने मछली मंडी अलग करवाने की मांग रखी। शाम पांच बजे जैसे ही पालिका और पुलिस कर्मी वहां से हटे कि कई दुकानदार सड़क पर आकर गलियों में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही फल, सब्जी, पूड़ी, छोले-भटूरे आदि विक्रेता फुटपाथ पर ही दुकानें सजाकर खड़े हो गए। लालगेट से घुमना तक तमाम दुकानें फुटपाथ पर ही लगी रहीं। यहां से पालिका और पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी दिन भर निकलते रहे, मगर किसी ने भी इन्हें हटाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed