फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shopkeeper dies due to bike collision

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से दुकानदार की मौत

Mon, 11 Nov 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies due to bike collision
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगुआ नगला के पास गलत दिशा में साइकिल से सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर से घायल दुकानदार की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। देर रात शव पहुंचने पर घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पांचाल घाट निवासी नेमकुमार गुप्ता (50) गलत दिशा में साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। उसी समय आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें नेम कुमार गुप्ता और बाइक सवार शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी मंगेश (20), कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव घुमान नगला निवासी पवन कुमार (24) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर नेमकुमार गुप्ता को रेफर कर दिया गया। पुत्र गोपाल गुप्ता सैफई में इलाज करवा रहे थे। वहां इलाज के दौरान नेम कुमार की मौत हो गई। देर रात घर शव पहुंचने पर परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed