{"_id":"612920778ebc3e0605285070","slug":"shooters-set-target-in-inter-state-competition-farrukhabad-news-knp6486115132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने साधा निशाना
विज्ञापन
अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का निशाना लगाकर शुभारंभ करते भाजपा विधायक सुशील शाक्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने साधा लक्ष्य
फर्रुखाबाद। तीन दिवसीय अंतरजनपदीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के प्रथम दिन 10 मीटर एयर पिस्टल में सीनियर वर्ग में लखीमपुर के ईश्वरदीन मौर्या, जूनियर वर्ग में कन्नौज के राहुल और एयर राइफल में फर्रुखाबाद की गौरी चतुर्वेदी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।
भोलेपुर स्थित अभिमन्यु सिंह स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी में शुक्रवार को भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में हरदोई, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुबोध यादव ने कहा कि वह भी सिल्वर मेडलिस्ट हैं। उन्होंने ने भी शूटिंग का प्रशिक्षण लिया था।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन यूथ (8 से 16 वर्ष) में शाहजहांपुर के रूपेश पांडेय, ओपन साइड राइफल सीनियर वर्ग में हरदोई के बलराम सिंह पाल, एयर राइफल में फर्रुखाबाद की गौरी चतुर्वेदी, 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में लखीमपुर खीरी के ईश्वरदीन मौर्या और जूनियर वर्ग में कन्नौज के राहुल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान अकादमी के डायरेक्टर अंतर राष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप पाल, एके राठौर, नरेंद्र शाक्य, बंटू नागर, अपना दल एस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कटियार उर्फ रिंकू आदि मौजूद रहे।