फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shivam Pradhan Union President

62 प्रधानों ने शिवम को बनाया प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष

Thu, 11 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shivam Pradhan Union President

कायमगंज। ब्लाक प्रमुख पति की मौजूदगी में शिवम यादव को प्रधान संघ का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने इसे गलत ठहराते हुए कहा कि जल्द ही प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में अध्यक्ष का चयन कराया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव द्वारा गुरुवार को ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव कराने की घोषणा की गई थी। गुरुवार सुबह 10 बजे से ही प्रधान ब्लाक पहुंचने लगे। इसी बीच ब्लाक प्रमुख गुड्डी यादव के पति सपा नेता राम प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य किशन पाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव और केपी सिंह आदि भी ब्लाक पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद 62 प्रधानों की राय से मिस्तनी गांव के प्रधान शिवम यादव को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन


शिवम ने अपनी कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी। इसमें अताईपुर जदीद के प्रधान आबिद हुसैन को उपाध्यक्ष, सिवारा खास के प्रधान राजकुमार को महामंत्री, धर्मपुर के प्रधान रविलाल को कोषाध्यक्ष, पहाड़पुर प्रधान रामादेवी को संगठन मंत्री तथा लोधीपुर प्रधान सौरभ पांडेय को प्रांतीय प्रतिनिधि मनोनीत किया गया।  शिवम के ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रधानों व समर्थकों ने उन्हें फू लमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि नेताओं द्वारा अवैधानिक तरीके से संघ का गठन किया गया है। उनके संगठन की ओर से अध्यक्ष को प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। आज हुए चुनाव के बारे में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में चुनाव कराया जाएगा। वहीं, एक अन्य संगठन से जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए ब्राहिमपुर के प्रधान अमरदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें किसी संगठन से कोई गुरेज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed