{"_id":"579e3c0e4f1c1bdb762b8bb6","slug":"shiva-dham-kanvria-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"चले कांवरिया शिव के धाम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चले कांवरिया शिव के धाम...
ब्यूरो अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कांवर लेकर गोला गोकरन नाथ जाते कांवरिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बोल बम, भोला तेरी बम के जयकारों के साथ निकलती कांवरियों की टोलियां राह से गुजरने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच लेतीं हैं। नाचते गाते झूमते हुए जाते कांवरियों को देखकर आने जाने वाले भोले के जयकारे लगाकर कांवरियों की हौसला अफजाई करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को सावन माह में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए कांवरियों का जत्था पांचाल घाट पर पहुंच रहा है। मां भागीरथी में स्नान कर पूजन करने की होड़ लगी है। मैनपुरी, हरदोई, शाहजहांपुर आदि जिलों से गंगातट पर कांवरिए पहुंच कर शिव आराधना में लीन हैं।
विज्ञापन
भगवान शिव को रिझाने, मनौती मांगने और कुछ मनौती पूरी होने पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने निकले हैं। शाहजहांपुर के कांठ निवासी रूपेश, हरीओम, राधेलाल, बबलू कांवर लेकर भगवान शिव पर चढ़ाने के लिए गोला गोकरन नाथ जा रहे हैं। इनका कहना है कि वर्षों से वह लोग सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करते आ रहे हैं।
विज्ञापन