{"_id":"577d3fb84f1c1b6f0c7fb5a4","slug":"shiite-muslims-celebrated-eid-in-a-lively-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया मुसलमानों ने खुशनुमा माहौल में मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया मुसलमानों ने खुशनुमा माहौल में मनाई ईद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शिया मुसलमानों ने बुधवार को खुशनुमा माहौल में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। सुनहरी मस्जिद में नमा-ए-शुक्र अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
शिया समुदाय के प्रमुख धर्म गुरु एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नायब सदर मौलाना कल्बे सादिक ने बीते माह 6 जुलाई को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने का ऐलान कर दिया था। लेकिन मंगलवार को चांद नजर नहीं आया। इसके चलते शिया समुदाय के प्रमुख देर रात तक बुधवार को ईद मनाने को लेकर सटीक निर्णय नहीं कर सके और असमंजस में पड़े रहे। लेकिन संचार माध्यमों से जम्मू कश्मीर से मिली सूचना के आधार पर शिया समुदाय के प्रमुखों ने मंगलवार रात करीब 1 बजे बुधवार को ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान कर दिया।
अधिकांश लोगों ने बताया कि जब वे 30वें रोजे की सहरी को जागे तो उन्हें ईद मनाने की जानकारी मिली। भोर होते ही शिया मुसलमानों में यह खबर फैल गई। इसके बाद शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
नमाज के निर्धारित समय सुबह 10 बजे से पहले ही शिया समुदाय के मुस्लिम ऐतिहासिक सुनहरी मस्जिद पहुंचने लगे। बड़ों के साथ उत्साहित बच्चों ने भी मस्जिद की ओर रुख किया।
मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली की इमामत में लोगों ने खुशनुमा माहौल में नमाजे शुक्र अदा की। मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने बाद नमाज कहा कि मुसलमान वह है जो इंसानियत की भलाई करता है। उन्होंने दुनिया में फैली दहशतगर्दी पर चिंता जताई। आतंकी घटनाओं की भर्त्सना करते हुए शहीदों की मगफरित की दुआ की और मुल्क में अमन, चैन व तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान सलीम हैदर, आफताब हुसैन, नफीस हुसैन, मुम्ताज हुसैन, जावेद हुसैन, इसरार हुसैन, नावेद अल्वी, शारिब हुसैन, मोहम्मद हुसैन रिज्वी, फहीम हैदर, इरतिजा हैदर, शवाब हुसैन, ताहिर हुसैन, नादर हुसैन और आलिम हुसैन आदि मौजूद रहे।