फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sheikhji's Urs and Fair 27

ेखजी का 697 वां उर्स व मेला 27 से, झूले व दुकानें नहीं लगेंगीं

Sun, 17 Jan 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sheikhji's Urs and Fair 27
शेखजी का उर्स और मेला 27 से
विज्ञापन

कमालगंज। हजरत शेख मखदूम शाह लंगरजहां रहमतुल्लाह अलैह का 697 वां उर्स -ए-मखदूम और मेला 27 जनवरी से होगा। शेखपुर शरीफ स्थित दरगाह मख़दूमिया में रविवार को तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें मेले में दुकानें और झूले आदि न लगाने का निर्णय लिया गया।
दरगाह पर सज्जादा नशीन हजरत अजीजुल हक गालिब मियां की सदारत में हुई बैठक में कहा गया कि मेला कमेटी के कार्यकर्ता दरगाह के दरवाजों पर अजीदरमंदों को सेनिटाइज करेंगे। सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना मास्क आने वाले अकीदतमंदों को मास्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कानपुर रोड और शेखपुर रेलवे गुमटी नंबर 138 रोड पर भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्था की जाएगी। रामलीला कमेटी कमालगंज के अध्यक्ष रवि दुबे ने दो हजार, राजीव वाजपेयी, तारिक जंग, अलीदराज ने एक -एक हजार मास्क और प्रधानाध्यापक इसरार अहमद व मोहम्मद उबैस ने सेनिटाइजर देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय श्रीवास्तव बिल्लू को चिकित्सा शिविर की जिम्मेदारी दी गई। सज्जादा नशीन ने बताया कि उर्स 27 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। एक फरवरी को भोजपुर स्थित चिल्लाहगाह में महफिले शमां होगी। दो फरवरी को भोजपुर व शेखपुर में मेला होगा। संचालन मोहिसिन शमसी ने किया। दिलीप गुप्ता, वाहिद हुसैन, अयाज खां, रफी अहमद, यूसुफ, अनीस, जब्बार, मुकीम, फसीउद्दीन, निहाल, मौलाना एहसान, कामरान हाशमी ,तौफीक, कामरान हाशमी ,अफसार अली, अरीब खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed