फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shareholder shot in dispute over money transaction

Farrukhabad News: रुपये के लेन-देन के विवाद में बंटाईदार को गोली मारी

Thu, 29 Feb 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shareholder shot in dispute over money transaction
फर्रुखाबाद। फूलगोभी बेचने के बाद रुपये के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने बंटाईदार को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। मऊदरवाजा थाने के गांव गढ़ू की मढ़ैया नीवलपुर निवासी शिव सिंह कुशवाह (50) बंटाई और पेशगी पर खेत लेकर सब्जी व गेंदा की फसल करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पौने आठ बजे वह खेत पर थे। उसी समय आरोपी पहुंचे। उन्होंने जब उनसे रुपये मांगे, तो गाली गलौज करने लगे। दूसरे भाई ने आवाज देकर गोली मारने की बात कहकर तमंचा निकाला, तो वह भागने लगा। दोनों भाइयों ने पीछा करके फायर कर दिया। गोली शिव सिंह के हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। कुछ ही देर में उसका भाई सुनील कुशवाह भी पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने अस्पताल में घायल से पूछताछ की। घटनास्थल का जायजा भी लिया। सीओ सिटी ने बताया कि शिव सिंह के हाथ में गोली लगी है। रुपये के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed