फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sharab

चुनाव में शराब सप्लाई के लिए लाई रेक्टीफाइड स्प्रिट पकड़ी

Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sharab
जहानगंज थाने में पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। 40 लाख रुपये की रेक्टीफाइड स्प्रिट के साथ पकड़े गए तीन शातिरों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इनके पास से 45 देशी शराब के पौवे, 760 खाली पौवे की शीशियां व 35 सौ ढक्कन, रेपर व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व जहानगंज एसओ देवेश कुमार ने गांव बेहटा के पास से कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली की आवास विकास कालोनी निवासी आदित्य दुबे उर्फ सचिन, मोहल्ला बरतिया निवासी शिवपाल जाटव, कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव पेरी गढ़िया निवासी गोरेलाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 सौ लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट(80 छोटे ड्रम), 45 देशी शराब के पौवे समेत अन्य सामान बरादम हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरामद रेक्टीफाइड स्प्रिट से 58 हजार पौवे शराब बनाकर तैयार की जानी थी। उसे विधानसभा चुनाव के दौरान खपा दिया जाता। बरामद माल की कीमत 40 लाख रुपये है। पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ अवैैध शराब व धोखाधड़ी सहित कॉपीराइट एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि तीनों को गैंग लीडर बंटी रेक्टीफाइड स्प्रिट सप्लाई करता था। वह हरियाणा के नंबर के टैंकर से स्प्रिट लाता था। इनके पास से बंटी का मोबाइल नंबर हाथ लगा है। उसको सर्विलांस पर लगाकर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मुकदमे में विवेचना के दौरान उसका नाम भी बढ़ाया जाएगा।

पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कई सालों से शराब बनाने का धंधा कर रहे थे। विधानसभा चुनाव को लेकर शराब की मांग अधिक होने पर काम तेजी से चालू किया था। पूछताछ में कई अन्य बातें भी सामने आईं हैं।

आरोपियों से बरामद केन व बोरियों में रखे शराब बनाने के उपकरण। संवाद

आरोपियों से बरामद केन व बोरियों में रखे शराब बनाने के उपकरण। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed