{"_id":"6163312e8ebc3e05ee784dad","slug":"seven-samples-failed-in-the-investigation-including-chhena-peda-and-cake-farrukhabad-news-knp6575411165","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेना, पेड़ा व केक सहित जांच में सात नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेना, पेड़ा व केक सहित जांच में सात नमूने फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अगस्त में लिए गए खाद्य सामग्री के नमूने जांच में फेल हो गए। जिन दुकानदारों के नमूने फेल हुए हैं, उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने अगस्त में टीम के साथ दुकानों पर खाद्य सामग्री के नमूने लिए थे। इसमें कायमगंज के मोहल्ला प्रेमनगर में अशोक कुमार की दुकान से तेल, रेलवे रोड स्थित अब्दुल कय्यूम की दुकान से मिल्क केक, जहानगंज स्थित रमाकांत राजपूत की दुकान से छेना व मोहम्मदाबाद चौराहा स्थित अंकित गुप्ता की दुकान से पेड़ा का नमूना प्रयोगशाला भेजा था।
इनके नमूने जांच में फे ल हो गए। वहीं फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल चौराहा स्थित ग्रीश चंद्र की दुकान, पांचालघाट कैंट रोड स्थित शिवांग चौहान के रायल कैटरर व मिष्ठान भंडार, कायमगंज के पितौरा स्थित चंद्रशेखर की दुकान से लिए गए छेना के नमूनों की जांच में मिलावट मिली है। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि सात जांच में सात नमूने फेल हो गए हैं। संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।